} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 1 जून 2021

सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी पाये घर बैठे


डाक विभाग की पहल : ₹ 251 में मँगाये प्रसाद

वाराणसी(दिल इंडिया लाइव)। कोरोना संक्रमण के इस दौर में लोगों के लिए मंदिरों में जाना मुश्किल है। ऐसे में डाक विभाग ने पहल करते हुए तमाम प्रमुख मंदिरों के प्रसाद को स्पीड पोस्ट द्वारा भिजवाने की व्यवस्था की है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के बाद अब गुजरात के पाटन में स्थित श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी श्रद्धालु घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगा सकेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

इस तरह मंगवाये प्रसाद

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की भाँति श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने भी कोरोना महामारी के समय श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए भारतीय डाक विभाग से समझौता किया है। इस समझौते के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात - 362268 को 251 रूपये का ई-मनी ऑर्डर कर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस  ई-मनीऑर्डर पर "प्रसाद के लिए बुकिंग' अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा।  इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की रहेगी। यह प्रसाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालु के घर पर शीघ्रता से वितरित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: