} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 6 जून 2021

बुनकर व मज़दूरों की मदद को बढ़ाया हाथ

 राशन पाकर मिली राहत

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव) सरैया में अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से कोरोना महामारी व लाकडाउन में पार्षद एवं  अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी ओकास अंसारी की ओर से गरीब मजदूरो एवं बुनकरों को राशन किट बाटा गया। राशन पाकर काफी लोगों को मिली राहत। मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी थे। इस अवसर पर सीताराम केशरी ने कहा की इस लॉकडाउन में जहा सब लोग अपने अपने घरो में कैद थे और सभी का कारोबार बन्द था तब गरीब, मजदूर और बुनकर भाइयो को राशन किट हाजी ओकास अंसारी की तरफ वितरण किया गया। इस तरह का कार्य ये हमेशा करते रहते है। इस क्रम में आज लगभग 250 लोगो को राशन किट दिया गया हम कांग्रेसजन हमेशा से सेवा भाव कर लोगों की मदद करते है। इस मौके पर हाजी ओकास अंसारी ने कहा की इस लाकडाउन में इससे पहले कुछ अपनों की मदद से हम लोगो ने तीन फ्री मेडिकल कैंप लगा कर सैकडा लोगो को फ्री में दवा दी थी। आज उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 250 लोगो को 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 2 किलो आलू ,1 किलो दाल, 250 ग्राम सरसों का तेल, 1 किलो नमक का किट बना कर जरुरत मंदो को दिया गया ये हम सब का एक छोटा सा प्रयास है और ये प्रयास अपनों की मदद से इंशाह अल्लाह आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर शाहिद तौसीफ, दयाराम पटेल, अफ़रोज़ अंसारी, पार्षद रमजान अली, पार्षद अफजाल अंसारी, पार्षद बेलाल अंसारी, हाजी यासीन, अब्दुल रब, इक़बाल बाबू, जुनैद अंसारी,  यासीन,  अमान अंसारी आदि लोग मौजूद थे । 

          

कोई टिप्पणी नहीं: