} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 21 जून 2021

योग दिवस पर लिया सदैव योग करने का संकल्प



संकल्प ने किया योग शिविर का आयोजन

वाराणसी 21जून (दिल इंडिया लाइव)। विश्व योग दिवस के अवसर पर तमाम लोगों ने न सिर्फ योग किया बल्कि अपने जीवन में सदैव योग को अपनाने का भी संकल्प लिया। संकल्प संस्था के तत्वावधान सोमवार को पार्वतीपुरी कालोनी स्थित उद्यान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि कोविड19 महामारी में योग ने हम सबको स्वस्थ रखने अपनी महती भूमिका निभाई है। हम सभी ने पिछले कई महिनों से इस महामारी के दौरान अपने अपने घरों में रह कर प्राणायाम का अभ्यास किया और इसका हम सभी को लाभ प्राप्त हुआ। हमारी श्वसन प्रणाली मजबूत हुई और हमारा कोविड से बचाव हुआ। आज सम्पूर्ण विश्व को हमारी प्राचीन योग पद्धति पर पूर्ण विश्वास हो गया है और सारा विश्व आज 21 जून को विश्व योग दिवस मना रहा है और हमारे प्राचीन संस्कृति से जुड़ रहा है।

इस अवसर पर संस्था के आलोक जैन, राजकपूर, पुनीत, डा.हर्षित, डा.आंचल, गीता जैन, गीतिका, अभय, अमित आदि ने योगाभ्यास किया।

कोई टिप्पणी नहीं: