} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 22 जून 2021

मुसिलमों ने भी किया योग

सुल्तान क्लब ने की विश्व योग दिवस की अगुवाई

वाराणसी 21जून (दिल इंडिया लाइव)। 7 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मुसलिमों ने भी योग कर लोगों को स्वस्थ रहने की अपील की। "सुल्तान क्लब" की अगुवाई में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में मुसलिम जुटे और योग अभ्यास किया। रसूलपुरा, बड़ी बाजार में संस्था अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक के आव्हान पर मनाये गये योग दिवस का नेनृत्व  मास्टर अब्दुल रहमान ने किया।

 उन्होंने योग के विभिन्न आसनों के लाभ बताये व योग विभिन्न मुद्राओं में किया। इस अवसर पर  सभी बहुत उत्साहित थे। डॉक्टर एहतेशामुल हक ने कहा की नमाज जैसी पवित्र प्रार्थना  के साथ योग भी स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन  व्यायाम है, अगर बच्चे ,जवान ,बूढ़े और महिलाएं योग जैसे व्यायाम को अपना ले तो बहुत सारी बीमारियों जैसे बी पी, शूगर, हृदय रोग इत्यादि बीमारियों से बच सकते हैं, योग यूनानी व आयुर्वेदिक पद्धति का एक अंग है।

 इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ एहतेशामूल हक, प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम, महासचिव एच हसन नन्हें, सचिव मुस्लिम जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष शमीम रियाज, उपाध्यक्ष महबूब आलम, उप सचिव अब्दुल रहमान, ऑडिटर मुख्तार अहमद अंसारी,


मौलाना अब्दुल्लाह, हाफिज मुनीर इत्यादि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: