} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 18 जून 2021

दूषित पेयजल की आपूर्ति सेलोग

सरसौली चौराहे पर दिया धरना, हुई सभा


वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। बरसात का मौसम शुरु होने से लोगों को जहां गर्मी से थोड़ा राहत मिलने लगती है वहीं कई तरह की समस्यायें भी अपना सिर उठाने लगती है। कहीं सीवर ओवर फ्लो तो कहीं गंदगी और दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान हो उठते हैं। ऐसे ही टकटकपुर के सरसौली वार्ड नंबर 6 में पिछले 15 दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से लोगों में आक्रोश था। आज फिर जब दूषित पेयजल की आपूर्ति हुई तो लोगों का सब्र जवाब दे गया।

पूर्व पार्षद सुनीता यादव की अगुवाई में क्षेत्र की जनता ने 15 दिन से साफ पानी न आने और गंदा पानी आने की शिकायत करने  के बाद भी हालात नही सुधरने पर सरसौली चौराहे पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना दिया| जनता का साथ देते हुए पूर्व पार्षद सुनिता यादव ने कहा कि बहुत दुख है कि आम जनता का साथ देने वाला कोई नहीं है। हर तरफ लूट मच गई हैं। इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस ने लोगों की मांग पर जेई और ठेकेदार को बुलाकर काम शुरु कराने का आश्वासन दिया जिस पर धरना खत्म हुआ।