} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 11 जून 2021

कोरोना काल से राहत के बाद महागिरजा में गूंजे गीत



डेनिस डैनियल की याद में महागिरजा में हुई आराधना

वाराणसी (दिल इंडिया लाइव)। सेंट मेरीज़ महागिरजा (कैथेड्रल) में कोरोना काल से राहत के बाद प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान मीही गीतों के बोल जहां फिज़ा में बुलंद हुए वहीं शुक्रवार को डेनिस डेनियल की याद में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर धार्मिक पूजन विधि का संचालन सेंट मेरीज़ महागिरजा के पल्ली पुरोहित फादर विजय शांतिराज ने किया। इस दौरान डेनिस डेनियल की जिन्दगी और उनके कार्यों पर रौशनी डाली गयी। मेमोरियल मास में पैट्रिक जैकब, प्रीतम जैकब, रवि जैकब, डैनियल, सरिता, रेज़ी, कविता, शैलीन अभिषेक, अनुग्रह, आदि लोगो ने भाग लिया।  डेनिस डेनियल सेंट थॉमस स्कूल शाहगंज के  प्रिंसिपल भी रहे हैं। एलॉयसियस स्कूल जबलपुर मे शिक्षक थे, हिंदी संपादन का भी उन्होंने रेडियो वेटिकन रोम मे काम किया। इस दौरान महागगिरजा में हुई पूजन विधि का यू ट्यूब के सत्य धारा चैनल पर लाइव प्रसारण भी हुआ। इसके चलते अन्य शहरों व प्रदेशों के लोगों ने भी मेमोरियल मास को देखा।

कोई टिप्पणी नहीं: