} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 12 जनवरी 2022

डाक विभाग का 13 को नया आधार व संशोधन के लिए विशेष अभियान

वाराणसी परिक्षेत्र के 6 जनपदों में चलेगा अभियान

13 जनवरी सभी रखे याद,आधार के लिए चलेगा विशेष अभियान:पीएमजी 


वाराणसी 12 जनवरी(dil india live)। नया आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन के लिए डाक विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर 6 जिलों में 13 जनवरी, दिन गुरुवार को डाकघरो में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विशेष अभियान चलाया जायेगा जहाँ आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य आसानी से कराया जा सकेगा। यह अभियान वाराणसी, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर व बलिया जनपदों के लगभग 129 डाकघरों में चलाया जायेगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाओं का लाभ कोई भी ले सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में वर्ष 2021 में 3.33 लाख से ज्यादा लोगों का आधार नामांकन व संशोधन डाकघरों द्वारा किया गया।पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में नया आधार नि:शुल्क बनाया जाता है।  डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल व ईमेल) हेतु ₹50/- और बायोमेट्रिक संशोधन (फिंगरप्रिंट, आईरिस व फोटो) के लिए ₹100/- शुल्क जमा करवाना होगाI 

वाराणसी (पूर्वी) मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री राजन राव और वाराणसी (पश्चिमी) मण्डल के डाक अधीक्षक श्री संजय वर्मा ने बताया कि वाराणसी जनपद में वाराणसी प्रधान डाकघर, वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर, अस्सी, कमच्छा, गंगापुर, काशी आर. एस., चेतगंज, चौबेपुर, जखनी, डी.एल.डब्लू., नगर महापालिका, पिंडरा, भेलुपुर, मदनपुरा, महामंडल, मालवीयनगर, मिर्ज़ामुराद, राजातालाब, लंका, वाराणसी सिटी, संस्कृत विश्वविद्यालय, हिन्दू विश्वविद्यालय, सारनाथ, बी.एच. यू. हॉस्पिटल इत्यादि डाकघरों में आधार की सेवाएं ली जा सकती हैं।

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻