} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

Eid miladunnabi 2022: नबी की पैदाइश पर रौशन होगा सारा जहां

नबी की शान में पेश होगा कलाम, उलेमा करेंगे तकरीर

अर्दली बाजार में नातिया मुशायरा कल, 9 को निकलेगा जुलूस 


Varanasi (dil india live). हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलैहिवसल्लम की पैदाइश के जश्न में कल सारा जहां रोशनी से नहा उठेगा। हर तरफ नूर की बारिश होगी। 11 रबी उल अव्वल की शाम सजावट का जो दौर शुरू होगा वह 12वीं की रात तक बदस्तूर जारी रहेगा। सजावट के साथ ही नबी की शान में नात का गुलदस्ता अंजुमने पेश करेंगी। कहीं उलेमा की तकरीर तो कहीं शायर नातिया कलाम पेश कर नबी की हम्द-ओ-सना करेंगे। इस दौरान पूरा मंजर नूरानी होगा और हर तरफ नूर की बारिश होगी। 
बेनियाबाग के हड़हासराय से मरकज़ी यौमुंनबी कमेटी का जुलूस उठेगा। जुलूस नबी पर सलाम और कलाम पेश करता हुआ नई सड़क, दालमंडी आदि विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस बेनिया पहुंचेगा, जहां पर मौलाना अलहाज सूफी जकीउल्लाह असदउल कादरी की नूरानी तकरीर होगी। तकरीर के बाद अंजुमनों का नातिया मुकाबला शुरू होगा। इसमें बनारस और आसपास की तमाम अंजुमन शिरकत करेंगी।

अर्दली बाजार में नातिया मुशायरा कल

11रबी अव्वल 8 अक्टूबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रात्रि 8:00 बजे से अर्दली बाजार में नातिया मुशायरा मुख्य रोड पर होगा। अंजुमन फैजान ए नूरी के जेरे इंतेज़ाम होने वाले इस आयोजन के बारे में सैयद फरजंद हुसैन फकीह व शादाब खान ने संयुक्त रूप से बताया कि नातिया मुशायरा में नामचीन  नातखान अपने कलाम पेश करेंगे। वही 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे जुलूस ए मोहम्मदी आपने कदीमी रास्तों अर्दली बाजार भोजूबीर, गिलट बाजार, सर्किट हाउस, कचहरी, पुलिस लाइन होते हुए कार्यक्रम स्थल अर्दली बाजार के मरकज पर आकर समाप्त होगा। रात्रि 9 बजे से मुल्क के जाने माने उलेमा की तकरीर होगी। यह कार्यक्रम सुबह फज्र की नमाज़ तक चलेगा।ऐसे ही दालमंडी, नई सड़क, सराय हड़हा, मदनपुरा, रेवड़ीतालाब, गौरीगंज, शिवाला, बजरडीहा, जलालीपुरा, सरैया, पीलीकोठी, पठानी टोला, चौहट्टा, लल्लापुरा, नदेसर, मकबूल आलम रोड,  हुकुलगंज आदि में भी नबी की शान में सजावट की जाएगी और नबी की यौमे पैदाइश का जश्न मनाया जाएगा।

1 टिप्पणी:

Unknown ने कहा…

सरकार की आमद मरहबा