} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

Fast food liver को करता है खराब: डाक्टर जी डी गुप्ता


Varanasi (dil india live)। बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय निः शुल्क हेल्थ चेकअप, खून जांच व निः शुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया। कैम्प में 235 मरीजों को देखा गया। इस शिविर में वाराणसी के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर जी डी गुप्ता (एम डी), डॉक्टर राकेश पटेल, डॉक्टर सुनील गुप्ता, डॉक्टर सफीना, डाक्टर जाहिद, डाक्टर प्रशांत ने रोगी का चेकअप करते हुए उसके निवारण का हल बतलाया।

 डॉक्टर जी डी गुप्ता ने शिविर में आए सभी मरीजों को संबोधित हुए कहा कि हमें फास्टफूड, तंबाकू, पान मसाला इत्यादि से बहुत दूर रहना चाहिए। आज समाज में 70 प्रतिशत लोग फास्ट फूड खा कर बीमार हो रहे है, और अपने लीवर किडनी, आंतो को खुद से खत्म कर रहे हैं। शुगर संबंधित  मरीजों को उचित सलाह देते हुए कहा कि फल और सलाद का सेवन अधिक मात्रा में करें जिससे शुगर लेवल अच्छा रहता है।

 इस निः शुल्क शिविर का आयोजन संस्था के प्रधानाचार्य अब्दुल वफा अंसारी ने किया और आए हुए चिकित्सकों को धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर चिकित्सकों के अलावा फैयाज़ अहमद, शिक्षक फैजानुल हक, सोफिया अहमद, रोजीना,  अंकित, रहमतुल्लाह, जुबैदा इत्यादि उपस्थित थे। 

          

              प्रधानाचार्य

       श्री अब्दुल वफा अंसारी

कोई टिप्पणी नहीं: