} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

National unity day के रूप में मनाया गया सरदार पटेल जयंती


Ghazipur (dil india live). सत्यदेव डिग्री कालेज, गाजीपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राम चन्द्र दूबे ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी प्राध्यापको, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया।

श्रद्धांजली सभा में डिग्री कालेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी,सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी,ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचार्य डा. दूबे ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन परिचय देने के साथ ही बताया कि आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के रूप में क्यों मनाया जा रहा है।

सभा में बोलते हुए निदेशक अमित रघुवंशी जी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री थे इस महत्व पूर्ण पद पर कार्य करते हुए उन्होंने भारत के 600 देशी रीयासतो का भारत राष्ट्र में विलय कराया।इस कार्य के लिए उन्हें देश भर का दौड़ा करना पड़ा अनेक राजाओं से समझौता कराना पड़ा,कुछ राज्यों से युद्ध भी करना पड़ा तब जाकर भारत का राष्ट्रीय एकीकरण पूरा हुआ।उनके इस महत्व पूर्ण कार्य को देखते हुए ही आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अन्त में काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी ने सभी उपस्थित जनों का आभार ज्ञापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: