} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

Hazrat munawar Shah के उर्स में गूंजी अमन की दुआएं


Varanasi (dil india live). दशाश्वमेध थाना अंतर्गत देवकी नंदन हवेली, रामापुरा स्थित हजरत मुनव्वर शाह बाबा का सालाना उर्स पुलिस प्रशासन के निर्देशन में बाबा के चाहने वालों या यू कहे की कमेटी व मुहल्ले वालों की देख रेख में मनाया गया। उर्स में मजार पर गुस्ल व संदलपोशी करके मजार कमेटी के लोगों द्वारा बाबा की मजार पर चादर गागर पेश किया गया। चादर गागर चढ़ाने के बाद  दुआख्वानी में मुल्क में अमन की सदाएं गूंजी।

उर्स का आयोजन काशी क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री हुमा बानो की ओर से किया गया। जिसमें पीर शफीक अहमद मुजददीदी द्वारा दुआ ख्वानी की गई। जिसमें मुल्क की तरक्की एवं मुल्क में अमन व चैन कायम रहने की दुआ की गई। दुआ ख्वानी में देश के प्रिय प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वाराणसी लोकसभा सीट से पुनः भव्य जीत और अधिक वोटों से हासिल करने के लिए भी हाथ उठाया गया। उर्स में  डा. गुफरान जावेद, महफूज खान, लुबना बेगम व मोहम्मद फैय्याज आदि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: