} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

Panjab national bank में ग्राहक सेवा समिति की बैठक

 


Varanasi (dil india live). पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय सभागार में ग्राहक सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति की अध्यक्षता मंडल प्रमुख राजेश कुमार ने की, साथ ही उप मंडल प्रमुख बिमन कुमार, मुख्य प्रबंधक अमरजीत सिंह एवं समिति के नामित सदस्य अमिताभ भौमिक (शाखा प्रमुख, अर्दली बाज़ार शाखा), एस के चतुर्वेदी, एस पी सिंह (शाखा प्रमुख, नदेसर शाखा) , वरिष्ठ नागरिक प्रतिनिधि के रूप में महेंद्र नाथ शर्मा एवं महिला ग्राहक प्रतिनिधि के रूप में अंजना गुप्ता की गरिमापूर्ण उपस्थिति बैठक में हुई। 

ज्ञात हो कि कोरोना काल के बाद ग्राहक सेवा समिति की बैठक के नियमित संचालन का आज शुभारंभ भी हुआ। बैठक में ग्राहक सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सभी सम्मानित सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए एवं समस्याओं के निराकरण के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। पंजाब नैशनल बैंक ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए हमेशा जागरूक रहा है और यह बैठक इसी उद्देश्य की पूर्ति का एक हिस्सा है। मंडल प्रमुख ने हमारा प्रभूत मार्गदर्शन किया तथा इसके प्रतिमाह नियमित आयोजन एवं प्रत्येक बैठक में अलग अलग शाखाओं से ग्राहक प्रतिनिधियों को बुलाने का बहुमूल्य सुझाव दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: