} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 12 जुलाई 2023

जेल में सब्जी कारोबारियों से मिले congress नेता

SP नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन 



Varanasi (dil India live)। सब्जी व्यापारी की दुकान पर बाउंसर तैनात करने के बाद जेल गए सब्जी कारोबारियों से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पिता-पुत्र से मिलकर उन्हें मदद का आश्वासन दिया। सांकेतिक प्रदर्शन पर बड़ी धाराओं में गिरफ्तारी का विरोध भी जताया। वहीं सपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन से मुलाकात की और एफआईआर को पुलिस की मनमानी बताया। वहीं सपा नेता और बाउंसरों के लिए पुलिस की दबिश पर भी नाराजगी जताते हुए मामले में केस वापस लेने की मांग की गई। बनारस के नगवा लंका में दो दिन पहले सपा नेता ने महंगाई के विरोध में सब्जी व्यापारी की दुकान में टमाटर की सुरक्षा को दो बाउंसर तैनात किए थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों सब्जी विक्रेता को जेल भेज दिया। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने जिला जेल में दुकानदार राजनारायण यादव व उनके पुत्र विकास यादव से मुलाकात की। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे फ़साहत हुसैन बाबू, हसन मेहदी कब्बन, ऋषभ पाण्डेय, अब्दुल हमीद डोडे, रोहित दुबे, मनोज यादव, मो उज्जेर,इलियास शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: