} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 1 जुलाई 2023

Samajwadi party 2024 में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने लिया संकल्प 


Varanasi (dil India live). महानगर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में आज 1 जुलाई 2023 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में जयनारायण बालिका इंटर कालेज रामापूरा मे महानगर अध्यक्ष दिलीप डे की अध्यक्षता में मनाया गया। उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने वर्तमान सरकार के भ्रष्ट नीतियों पर जमकर हमला किया। कहा कि समाजवादी पार्टी भारतीय संविधान में सच्ची निष्ठा रखती है वर्तमान सरकार द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान की खुली अवहेलना कि जा रही है, तथा जनतांत्रिक मूल्यों का हनन करते हुए दमनकारी रवैया अपना रही है।

आज महंगाई चरम सीमा पर है लोग अपने परिवार को खास तौर पर महिलाएं अपने घर को चलाने में असमर्थ महसूस कर रही है। चारों तरफ लूट का माहौल बना हुआ है जिससे आम नागरिक त्रस्त है। वक्ताओं ने आगे कहा कि विकास के नाम पर काशी के पुराने वाशिंदों को उजाड़ा जा रहा है और आम जनता को ठगा जा रहा है दिन प्रति दिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वक्ताओं ने प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर आम जनों से संकल्प लेने का आह्वान किया तथा भाजपा कि समाज में नफरत फैलाने वाली राजनीति एवं उसकी गलत नीतियों से मुक्त कराने के लिये हम महात्मा गाँधी, डॉ राम मनोहर लोहिया व बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बताए गए रास्तों पर चल कर आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी भी परिस्थिति में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल, डाक्टर बहादुर सिंह यादव, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचडी, आत्माराम यादव, महेन्द्र सिंह यादव, प्रियांशु यादव, कमल पटेल, जितेंद्र यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, रितेश केशरी, शमीम अंसारी, राजेश यादव, डाक्टर आनन्द तिवारी, शंकर बिश्नानी, विजय जायसवाल, शम्भुनाथ नाथ बाटुला, उमाशंकर त्रिपाठी, रियाजुददीन, डा. दिलशाद अहमद, आमेश यादव, रामजी  यादव, मंगला यादव, प्रदीप मोदनवाल, राजेश यादव, सैयद नईम, रामा यादव, अजय चौधरी, दिलीप डे आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: