} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 23 जुलाई 2023

Varanasi में रोटरी मंडल की प्रथम इन्टरसिटी मीट

वाराणसी पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय निर्देशक, जोरदार स्वागत 

-मंडल के रोटरी मेम्बर्स में दिखा गजब का उत्साह 






Varanasi (dil India live). रोटरी मंडल द्वारा स्थानीय शुभम् लाॅन, महमूरगंज में आयोजित प्रथम अंतर नगरी गोष्ठी में मंडल के विभिन्न जिलों से क्रमशः इलाहाबाद, बस्ती, बाराबंकी, छतरपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, मऊ, महाराजगंज, विंध्याचल, वाराणसी के विभिन्न क्लबों से आए लगभग 700 रोटरी के प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया।इस अवसर पर रोटरी के अंतरराष्ट्रीय निदेशक टी एन सुब्रमण्यम ने अपने उद्बोधन में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा पूरी दुनिया में किये जा रहे कार्यों को विस्तारपूर्वक बतलाया और रोटरी थीम क्रियेट 'होप इन द वर्ल्ड' के अन्तर्गत रोटेरियन को कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

रोटरी मंडल के गवर्नर सुनील बंसल ने बतलाया कि मंडल के अन्तर्गत आने वाले ९१ क्लबों के लगभग चार हजार सदस्यों द्वारा सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है और हमें इसका विस्तार एवं प्रचार की आवश्यकता है । उन्होंने बतलाया कि हमारी अगली इन्टरसिटी मीट २० अगस्त को लखनऊ में आयोजित है। इन्टरसिटी चेयरमैन दिनेश गर्ग ने बतलाया कि इस तरह के आयोजन से हम आपस में एक-दूसरे से जुड़ते हैं और उनके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।

मंडल प्रशिक्षक के के श्रीवास्तव ने रोटरी थीम के बारे में बतलाया और इस विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन भी सदस्यों के मध्य किया, जिसके विजेता क्रमशः आतिथ्य क्लब रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभा का आरंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वृंदा सुरेका ने नृत्य के माध्यम से देवी वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल ने सभा का संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता नुपुर संधु ने मेंटल हेल्थ एंव उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।

सभा के अंत में मंडल सचिव देव प्रमोद अग्रवाल ने इतनी अच्छी उपस्थिति एवं सहभागिता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व गवर्नर प्रदीप मुखर्जी, हरिमोहन शाह, डॉ प्रमोद कुमार, रंजीत सिंह, संजय अग्रवाल, सतपाल गुलाटी, सुरेश अग्रवाल, डॉ आशुतोष अग्रवाल एवं दिनेश आनंद, धर्मेंद्र गोयल, संजय गुप्ता, प्रशांत नागर, राजीव टंडन, मनीष चौधरी, राजेश जैन सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले रोटरी मंडल की प्रथम इन्टरसिटी मीट में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय निदेशक का जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान रोटेरियन का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं: