} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 3 जुलाई 2023

Gharib Nawaz relief फाउंडेशन

दावते इस्लामी इंडिया का पौधारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधे



Bhadohi (dil India live)। दावते इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के तहत पूरे भारत मे 1 जुलाई से 10 जुलाई 2023 तक 1 करोड़ 20 लाख पौधा लगाने का आंदोलन चलाया जा रहा है। इस दौरान न केवल पौधारोपण ही करना है बल्कि यह आंदोलन पौधों को विशाल दरख़्त बनाना के भी है। इस मुहिम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद मो. दानिश सिद्दीकी के पचभैया स्थित आवास पर 'सेफ नेचर प्रोग्राम' आयोजित किया। जिसमें दावते इस्लामी के यूपी ईस्ट निगरान हाफिज़ फहद अत्तारी ने पौधा लगाने के फायदे और न लगाने के नुकसान को बताया। कार्यक्रम में मौजूद सभी से कम से कम 12 पौधे लगाने के लिए अपील किया। कार्यक्रम के बाद सभी के साथ पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित  मुख्य अतिथि शहर चौकी प्रभारी श्री प्रमोद कुमार राय को पौधा भेंट कर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भदोही के इद्रीस खान, एहसान खान, खुर्शीद खान, लल्लन खान, जफर आदिल खान, लल्लन खान, अमजद खान, अर्सलान खान, गुलज़ार खान, सैय्यद हुजैफा, सैय्यद शमश, हसन खान, तौफ़ीक़ बेग, सैयद शीबू,शादाब खान, वैसा खान, फैजान सिद्दीकी, अरक़म सिद्दीकी, मुजककीर खान, आरिफ खान, अरकान खान, फ़ैज़ खान, फैजान खान के अलावा दावते इस्लामी इंडिया के वसीम अत्तारी,अमीर अत्तारी,मेराज हबीबी,ताबिश अत्तारी, उबैद अत्तारी, तालिब अत्तारी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: