} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 9 जुलाई 2023

Team भावना से बदलेगी सरकारी स्कूलों की सूरत

प्रेरक शिक्षकों से संवाद में  शामिल हुए यूपी के 11 शिक्षक

देशभर के युवाओं से साझा किये अपने गतिविधि आधारित शिक्षण की कहानी


New delhi (dil India live). सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए कार्य करने वाली सरकारी स्कूल डॉट इन की “प्रेरक शिक्षकों से संवाद” श्रृंखला में Sunday को उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों से 11 शिक्षक शामिल हुए और अपने विद्यालय में चल रहे उन रचनात्मक प्रयोगों की जानकारी साझा की जो बच्चों के शैक्षिक स्तर बढ़ाने में बेहद उपयोगी साबित हो रहे है। आयोजन में मुंबई विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी गुवाहाटी सहित 14 राज्यों से 60 से अधिक युवा शामिल रहे, जो यूपी के सरकारी स्कूलों में चल रहे कार्यों को जानने के लिए अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान इन शिक्षकों द्वारा तैयार पुस्तक नैपुण्य का भी ई-विमोचन किया गया है, जिसमें यूपी के 111 शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालय में विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए टीएलएम आधारित रोचक शैक्षिक गतिविधियों को अपनाया है और इसे इस पुस्तक में शामिल किया है।

आयोजन के दौरान अर्चना पाण्डेय (संपादक)प्रेरक शिक्षक व पुस्तक के सहभागी लेखक वाराणसी से अब्दुर्रहमान (सहसंपादक) एवं तूबा आसिम, नॉएडा से बबिता यादव (सहसंपादक) बस्ती से हरी कृष्णा उपाध्याय (सहसंपादक) एवं अर्चना यादव, पीलीभीत से लाल करण (सहसंपादक) एवं देवेन्द्र सिंह (सहसंपादक), बहराइच से डॉ यास्मीन बेगम, गाज़ियाबाद से कविता वर्मा, गाजीपुर से नुसरत फातमा ने भी युवाओं को संबोधित किया और अपने अपने स्कूलों में चल रहे रचनात्मक कार्यों व बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए किये जा रहे  प्रयासों की जानकारी दी। 

सरकारी स्कूल डॉट इन के फाउंडर अभिषेक रंजन ने बताया कि टीम की ओर से स्वागत भाषण में कंचन ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे प्रेरक शिक्षकों द्वारा तैयार रोचक शिक्षण अधिगम सामग्री पर आधारित यह पुस्तक देश के अनेकों शिक्षकों को प्रेरित करेगा जहाँ वे बेहद कम निवेश अथवा पुराने सामग्री से बनाये जा सकने वाले टीएलएम का इस्तेमाल बच्चों के लिए करेंगे।   

प्रोजेक्ट सहयोग के जरिये सरकारी स्कूलों में चल रहे प्रयासों की जानकारी आरुषी मिश्रा ने दिया। पूरे आयोजन की जिम्मेवारी सँभालने वाली पलक ने सरकारी स्कूल डॉट इन के कार्यों के बारे में आगत अतिथियों को जानकारी देते हुए बताया कि हम लगातार अपने कार्यों से सरकारी स्कूली शिक्षा में नई पीढ़ी का विश्वास मजबूत करने और सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए उन्हें प्रेरित करने के कार्य में जुटे है। 

कार्यक्रम का संचालन धारणा त्रेहान ने, वही धन्यवाद ज्ञापन प्रीती रावत ने किया। आयोजन में प्रोजेक्ट सहयोग की टीम लीडर निशात शाहीन, पालिसी एडवोकेसी एंड रिसर्च, प्रोजेक्ट वेदना, प्रोजेक्ट गुड़िया के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

कोई टिप्पणी नहीं: