} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 18 जनवरी 2024

Ajmer Sharif में बरस रही है रौनक

ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर सूफियाना कलाम सुन कर झूमे अकीदतमंद




Mohd Rizwan
Ajmer (dil India live). हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह सरकार गरीब नवाज का सालाना 812 वां उर्स पूरे परवान पर है। देश के कोने-कोने से जायरीन गरीब नवाज की दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर मन्नतें व मुराद मांग रहे हैं। ख्वाजा के दर पर नूर की बारिश हो रही है हर तरफ रौनक ही रौनक है। सूफियाना कलाम सुन कर तमाम जायरीन झूम रहे हैं।

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में उर्स के मौके पर देश के अलग-अलग कोनों से आए शाही कव्वाल अपनी कव्वालियों से अकीदतमंदों का दिल जीत रहे हैं। दरगाह में बीती रात खादिम कुतुबुद्दीन सखी की सदारत में महफिल ए कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर के कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां सुनाई। 

इस मौके पर सुल्तान नजम, उस्मान गुलफाम, अजीम नाजा, सलीम जावेद, अवेश नजम, इमरान ताज, मुर्शिद आतिश, मेराज वारसी, अनीस नवाब, इरफान नजम, नासिर कादरी सहित अन्य कव्वालों में अपनी बेहतरीन कव्वालियों से समा बांधा। दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बताया कि गरीब नवाज के सालाना उर्स के मुबारक मौके पर हर साल ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कव्वाली का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के जाने-माने कव्वाल ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कव्वाली पेश करते हैं। बीती रात गरीब नवाज की शान में महफिल ए कव्वाली दालान हामिद अली साहब के सैयद कुतुबुद्दीन सखी की सदारत में महफिल का आयोजन किया गया जो अल सुबह तक चला। इस मौके पर देशभर से आए विभिन्न कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कव्वालियां और कलाम पेश कर दरगाह में मौजूद अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: