} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 17 जनवरी 2024

"मैं हूँ परम पुरख को दासा, देखन आयो जगत तमाशा"

तही प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखै भव लयो।। 

दसवें पातशाह गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर झूम उठी काशी

-श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया प्रकाश पर्व 




Varanasi (dil India live). धर्मरक्षक, सरवंशदानी दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह महाराज का 357 वां प्रकाशोत्सव पौष मास की सप्तमी तिथि बुधवार को वाराणसी के समस्त संगत के सहयोग से एवं गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा, गुरुबाग एवं गुरुद्वारा बढीसंगत, नीचीबाग में बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। बाहो प्रगटयो मरद अगंडा वरयाम अकेला, वाहो-वाहो गोविन्द सिंह आपे गुरू चेला, के शबद एवं बोले सो निहाल सत्श्री अकाल का जयकारा गूँजता रहा। दोनों गुरुद्वारों में दरबार साहिब को फूल-मालाओं एवं विद्युतीय झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सभी साध संगत ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेका। इससे पहले मंगलवार को शाम 7:00 बजे से 9:30 बजे तक गरुद्वारा, गुरूबाग में हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह गुरुद्वारा, बड़ीसंगत एवं बाहर से आये रागी जत्थों ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।  वहीं बुधवार को प्रातः 3.45 बजे से 4.15 तक गुरुद्वारा बड़ीसंगत, नीचीबाग में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश एवं शहाना स्वागत से पर्व की शुरूआत हुयी। फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में गुरू प्रेमियों ने परिक्रमा में भाग लिया। प्रातः 4:15 बजे से 5:00 बजे तक नाम सिमरन व 7:00 बजे तक शबद कीर्तन हुआ। 40 दिन से चल रहे श्री अखण्ड पाठ साहिब का लड़ीवार पाठ का समापन, अरदास एवं प्रसाद वितरण हुआ। गुरुद्वारा, गुरुबाग में सबेरे 9:30 बजे से 2:00 बजे तक कीर्तन दीवान सजा। प्रातः 9:30-10:30 बजे तक गुरुनानक इंग्लिश स्कूल व गुरूनानक खालसा बालिका इन्टर कालेज, गुरूबाग एवं गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चों ने शबद गायन किया। प्रातः 10:30-11:00 बजे तक गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई रंजीत सिंह ने कथा द्वारा व प्रातः 11:00-12:30 बजे तक सिक्ख धर्म के महान् रागी जत्था भाई मेहताब सिंह जालन्धर वाले एवं दोपहर 12:30-2:00 बजे तक भाई सुरजीत सिंह, बंगला साहिब दिल्ली वाले ने शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। विशिष्ट लोगों एवं बच्चों को सिरोपा देकर सत्कार दिया गया। अतिरिक्त. पुलिस आयुक्त सीपी चन्नप्पा, डीसीपी काशी जोन राम सेवक गौतम, सेवानिवृत्त जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा बिहार के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने गुरुबाग में माथा टेक आर्शीवाद लिया। मुख्य ग्रंथी भाई संजीत सिंह ने दीवान समाप्ति के बाद अरदास किया एवं प्रसाद वितरण हुआ तथा गुरू का लंगर अटूट बरताया गया।
 शाम का दीवान गुरुद्वारा, नीचीबाग में सायं 7 बजे से 12 बजे रात्रि तक दीवान सजा, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक मत्था टेक आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा साहिब की भव्य सजावट की गयी थी। बाहर से आये रागी जत्थे एवं हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह जी गुरुद्वारा, बड़ीसंगत, नीचीबाग वाले "साचु कहीं सुन लेहु सबै, जिन प्रेम कियो तिनही प्रभ पायो" व "मैं हूँ परम पुरख को दासा, देखन आयो जगत तमाशा" शबद कीर्तन एवं उपदेश द्वारा संगत को निहाल किया। इस पावन गुरूपर्व पर श्री अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति एवं आरती हुई। इसी दौरान रात भर नाश्ता, चाय व लंगर प्रसाद का वितरण होता रहा। गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी की ओर से गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी भाई जगतार सिंह ने समूह सिख समाज एवं गुरु प्रेमियों को प्रकाशोत्सव की बधाईयां व धन्यवाद दिया। दीवान समाप्ति पर गुरुद्वारा, बड़ीसंगत, नीचीबाग के मुख्य ग्रंथी भाई जगतार सिंह ने अरदास की एवं गुरू का लंगर अटूट बरताया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: