} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

आखिर कब रुकेगा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का खुलेआम दुरुपयोग

दुकानों पर खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां 

  • Sarfaraz Ahmad






Varanasi (dil India live)। शहर व आसपास के इलाकों में खुलेआम रसोई गैस के मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आलम यह है कि जगह-जगह होटल सराय और सड़क की दुकानों पर कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल इन जगहों पर आम हो चला है। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक सिगरा आईपी माल के ठीक सामने फास्ट-फूड की दुकान पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लगाकर खुलेआम प्रशासन की आंख में धूल झोंका जा रहा है। ऐसे ही पुलिस के नाक के नीचे भी सारे नियम और कानून ताक पर रख दिया गया है। सिगरा थाने के 

 के ठीक सामने घरेलू गैस सिलेंडर लगाकर खाने पीने की दुकान चलाई जा रही है। इनका पुलिस भी कुछ नहीं करती। ऐसे ही तेलिया बाग मस्जिद के बगल में मिठाई की दुकान पर भी रसोई गैस सिलेंडर का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है मगर इन्हें बोलने वाला कोई नहीं है। कमोवेश यही स्थिति इंग्लिशिया लाइन, महमूरगंज, रथयात्रा, लंका, अस्सी, दशाश्वमेध आदि में भी इस तरह के मामले देखे जा सकते हैं। सवाल यह है कि जब कोई हादसा होता है तो प्रशासन निंद्रा से जाग उठता है और क्ई सवालात खड़े हो जाते हैं अगर वक्त रहते इस पर लगाम कस जाएं तो हादसे ने हों और रसोई गैस सिलेंडर की काला बाजारी भी रूक जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: