} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 24 जनवरी 2024

Hazrat Ali जयंती पर 25 को टाउन हॉल से निकलेगा जुलूस

दरगाह फातमान में होगा सेमिनार, एकत्रित होंगे सभी धर्म के विद्वान

file photo 

Varanasi (dil India live)। हजरत अली समिति के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी हाजी सैयद फरमान  हैदर ने बताया कि इस वर्ष शेरे खुदा मुश्किल कुशा हजरत अली की जयंती पर हर साल की तरह 25 जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रातः  9:00 जुलूसे मौला अली टाउन हॉल से पूरी शान व शौकत के साथ उठेगा। यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ मैदागिन, नीची बाग, चौक, दालमंडी, नई सड़क, पितर कुंडा होता हुआ दरग़ाहे फातमान पहुंचेगा। वहां‌ नमाज के बाद सेमिनार का आयोजन होगा और इस सेमीनार में सभी धर्म के लोग एकत्र होंगे। फरमान हैदर ने बताया कि इस वर्ष  मुख्य अतिथि संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र, ईसाई धर्मगुरु बिशप यूजिन जोसेफ, धर्मवीर सिंह सिख समाज से, व प्रोफेसर रमेश चंद्र नेगी तिब्बत यूनिवर्सिटी, मौलाना गुलाम रसूल  और बिहार के मशहूर शायर सलीम साहब शिरकत करेंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर मौला अली की महफिले सजाई जाएंगी और हर वर्ष मौला अली समिति के द्वारा जो जुलूस उठाया जाता है उसका पैगाम यही होता है कि ‌‌"अपने हो या पराय सबके साथ हो न्याय "हजरत अली ने इंसाफ के लिए अपनी जान दी थी और जब तक जिंदा रहे वो इंसाफ के लिए लड़ते रहे। फरमान हैदर ने बताया कि हमारे महासचिव डॉक्टर शफीक हैदर हमारे संरक्षक मौलाना शमीम उल हसन, मौलाना ज़मीरुल हसन आदि मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: