} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 10 जनवरी 2024

सुल्तान क्लब के वरिष्ठ समाजसेवी मुख्तार अहमद को मातृ शोक

Varanasi (dil India live). सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब के ऑडिटर वरिष्ठ समाज सेवी मुख्तार अहमद की माता व खलीकुज्जमा की पत्नी का आज मंगलवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद 70 वर्ष की अवस्था में इंतकाल हो गया। इंतकाल की खबर लगते ही पूरे बुनकर इलाका शोकाकुल हो गया, सुल्तान क्लब के रसूलपुरा स्थित कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित कर खिराजे अकीदत पेश की गई। अफसोस बैठक में अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक ने खिराजे अकीदत पेश करने हुए कहा कि मुख्तार अहमद की वालिदह(माता) बहुत ही नेक और ईमानदार थीं, इलाके में अच्छे व्यवहार के कारण बहुत मशहूर थीं। आपने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है,बड़े पुत्र मुख्तार अहमद सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।जनाज़े की नमाज़ नेशनल इंटर कालेज में छोटे पुत्र हाफिज शोएब ने अदा कराई, पास ही खानदानी कब्रस्तान में सुपुर्द खाक किया गया।

       अफसोस बैठक में अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक, उपाध्यक्ष महबूब आलम, महा सचिव एच हसन नन्हें, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष शमीम रियाज, सुलेमान अख्तर, हाफिज मुनीर, मुहम्मद इकराम, अब्दुर्रहमान, नसीमुल हक, वफ़ा अंसारी,इत्यादि थे।

कोई टिप्पणी नहीं: