} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 6 जनवरी 2024

Tirthankar पार्श्वनाथ एवं चन्द्र प्रभु के जन्म कल्याणक

मनेगा जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा



Varanasi (dil India live).6.01.2024. श्री दिगम्बर जैन समाज काशी के तत्वावधान में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान एवं आठवें तीर्थंकर चन्द्र प्रभु भगवान की भव्य राजशाही शोभायात्रा रविवार 7 जनवरी को प्रांत 9 बजे ग्वाल दास साह लेन से निकाली जायेगी। तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी की 2900 वीं जन्म कल्याणक पर शोभायात्रा श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर ग्वाल दास साह लेन से प्रारम्भ होकर सोराकुआ, ठठेरी बाजार होते हुए चौक पहुंचेगी। चौक थाने के समीप भगवान द्वय के विग्रह को रजत (विशाल) रथ के कमल सिंहासन पर विराजमान कराकर अपराहन 11 बजे पुनः रथयात्रा प्रारम्भ होकर बॉसफाटक, गौदोलिया, जंगमबाडी, सोनारपुरा होते हुए भगवान पार्श्वनाथ जी की जन्म स्थली (अतिशय क्षेत्र) श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर भेलूपुर पहुंचेगी। जंहा बधाईया (सोहर) विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मन्दिर में तीर्थंकर द्वय को रजत पाण्डुक शिला पर विराजमान कराकर 108 कलशो से अभिषेक किया जायेगा।रथयात्रा लगभग 2:30 बजे भेलूपुर पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: