} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 6 जनवरी 2021

लखनऊ में सरे बाज़ार चली गोली


पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या


लखनऊ (दिल इंडिया)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खण्ड क्षेत्र स्थित कठौता चौराहा के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बेखौफ़ बदमाशो ने आज सरे बाजार गोलियां चलाई और दो लोगों पर हमला किया। जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा लोहिया अस्पताल में +जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। जानकारी के अनुसार इस गोली काण्ड में मरने वाला अजीत कुमार सिंह जनपद मऊ का निवासी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बताया जा रहा है। 

गोलियों की तड़तड़ाहट के पश्चात इलाके में भगदड़ मच गयी बदमाश गोली मारने के बाद हवा में असलहा लहराते भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर चिकित्सक ने अजीत को मृत घोषित कर दिया और दूसरा घायल मोहर सिंह का इलाज जारी है। लेकिन जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। खबर है कि एक राहगीर को भी गोली लगी है। 

अधिकारी घटना के बाबत कुछ साफ बताने की स्थित में नहीं है लेकिन इसे गैंगवार की घटना मान रहे हैं। अधिकारी जनपद मऊ से मृतक के विषय में जानकारी ले रहे है। मृतक के उपर कई अपराधिक मुकदमा होने की बात बता रहे हैं। अब यहां पर सवाल खड़ा होता है कि सरकार की मशीनरी क्या कर रही है कि अपराधी सरे बाजार गैंगवार की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आखिर अपराधियों पर कब और कैसे सरकार लगाम लगा सकेंगी। घटना की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी लोहिया अस्पताल स्थित का जायजा लेने पहुंच गये थे। 

1 टिप्पणी:

Imtiyaz khan ने कहा…

Apradhi be lagam ho gye hai