} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 2 जून 2022

सुल्तान ने की बुनकरों की समस्याओं पर सरदार से चर्चा

बाईसी के सरदार हाफिज कल्लू से मिला सुल्तान क्लब का प्रतिनिधिमंडल

सरदार मोइनुद्दीन को "खैराबाद की तारीख" पुस्तक की भेंट,दी मुबारकबाद


Varanasi(dil India live)। बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के नव निर्वाचित अध्यक्ष सरदार हाफिज मुईनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफिज सरदार से काजीसादुल्लापुरा स्थित आवास पर सामाजिक संस्था "सुल्तान क्लब" का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर बुनकरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही एक पुस्तक "तारीख खैराबाद" भेंट कर बुके देकर मुबारकबाद पेश किया।

         सरदार साहब ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमलोगों को बेहतर कार्य करना होगा तभी हमारा समाज और देश खुशहाली के रास्ते पर होगा, हमारी हमेशा यह कोशिश रहेगी कि अपने समाज को एक साथ लेकर चलने का पूरा प्रयास रहेगा, जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी लोगों ने मेरे ऊपर दी है उसे मैं सभी के सहयोग से निभाने की भरपूर कोशिश करूंगा।

  ज्ञात हो कि पिछले वर्ष बाईसी के सरदार हाजी अबुल कलाम साहब के आकस्मिक निधन के बाद 15 मई 2022 को बुनकर बिरादराना तंजीम बाईसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी हाफिज मुईनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफिज साहब को पगड़ी पहनाकर (दस्तारबंदी) की गई।

        प्रतिनिधिमंडल में मुख्यरूप से अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक,उपाध्यक्ष महबूब आलम,महासचिव एच हसन नन्हें,सचिव मुस्लिम जावेद अख्तर,कोषाध्यक्ष शमीम रियाज़,हाफिज रमजान अली,हाफिज मुनीर इत्यादि थे।

कोई टिप्पणी नहीं: