} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 25 जून 2022

साड़ियों पर लगाया पोषण अभियान का लोगो

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका के लिए है ये बड़ी खुशखबरी

 3636 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 2918 सहायिका को मिलेगी साड़ी



Varanasi (dil india live). बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए खुशखबरी है। जिले के 3914 आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शीघ्र ही एक जोड़ी साड़ी प्रदान की जाएगी। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नि:शुल्क दो-दो साड़ी मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से आईसीडीएस विभाग को 13,146 साड़ियां उपलब्ध करा दी गई हैं। कार्यालय की ओर से अगले सप्ताह सभी विकास खंडों में वितरण के लिए साड़ी भेज दी जाएंगी। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह ने दी। 

   डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को साड़ी खरीदने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शासनकी ओर से बीते दिनों इनको नकद राशि की बजाय एक जोड़ी साड़ी प्रत्येक वर्ष दिये जाने के निर्देश दिये गए थे। अब तक इन्हें एक जोड़ी साड़ी खरीदने के लिए 400-400 रुपये दिए जाते थे। उन्होने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3914 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 3636 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 2918 सहायिका की तैनाती है। अगले सप्ताह इनको साड़ियाँ वितरित की जाएंगी। 

इस बार साड़ियों की रूप रंग में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी जाने वाली साड़ी हल्के गुलाबी रंग की है जबकि सहायिका के लिए पीले रंग की साड़ी दी जा रही है। साड़ियों के किनारी पर पोषण अभियान का लोगो लगाया गया है। कार्यालय के अनुसार संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही कार्यकर्ताओं में साड़ी का वितरण कर दिया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। डीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित योजनाओं का पात्रों को समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: