} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 4 जून 2022

Hajj 2022: काबा के मुसाफिरों को लगा काशी में टीका

मास्टर ट्रेनर ने दी ट्रेनिंग, बताया हज के अरकान 




Varanasi (dilindialive) l सिटी गर्ल्स इंटर कालेज, काज़ी सदुल्लाहपुरा में वर्ष 2022 के हज के मुबारक सफर पर जाने वाले हज यात्रियों का टीकाकरण एवं ट्रेनिंग का कैंप पूर्वांचल हज सेवा समिति के बैनर तले लगाया गया।

इस हज ट्रेनिंग कैंप कि शुरुआत तिलवते क़ुरान पाक़ से मौलाना रियाज़ अहमद क़ादिरी ने की। नात आदिल जियाई ने पेश किया। कैम्प में ऑडियो वीडियो प्रोजेक्टर के ज़रिये मास्टर हज ट्रेनर सलमान खान अदनान ने सभी जाने वाले हाजियों को तमाम अरकान और हज के सफ़र को कैसे आसानी से पूरा किया जाय इसके बारे में दिखाया और बताया और समझाया। उसके बाद सारे लोजिस्टिक इशू को भी क्लीयर किया। कैम्प में  मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा डाक्टर ए. के. पांडेय, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा सभी हाजियों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाया गया एवं टिकाकरण किया गया। आज के इस प्रोग्राम के मेहमाने खुसुसी उत्तर प्रदेश के राज्य हज समिति के राज्य कॉर्डिनेटर जनाब मो. अरमान साहब ने कहा कि मैं लखनऊ मे हज कि उड़ानों के दौरान् मौजूद रहूँगा अगर किसी हाजी सहेबांन को कोई भी दिक़्क़त आती हैं तो हम से राबता कायम करें। इस प्रोग्राम में पूर्व सदस्य राज्य हज समिति जनाब अब्दुल रहीम अंसारी भी मौजूद थे।

इस प्रोग्राम कि सदारत पूर्वांचल हज सेवा समिति के सदर हाजी रईस अहमद एवं निज़ामत डॉ. मो. अमीन ने किया। पूर्वांचल हज सेवा समिति के हाजी मो. ज़ुबैर, अहमद अली पप्पू, हाजी अब्दुल अहद, शम्शुल आर्फिन, तारिक हसन खां, हाजी ओकास, अख्तर हुसैन, तलत महमूद, अयाज़, रेयाज़ अहमद राजू, ईसरार  अहमद, हाजी इम्तियाज़, बाबू भाई, आसिफ, फारूक, इकबाल अहमद, हाजी मुन्नू, पप्पू मेडिकल, ओवेस्, सूफियांन, सोहेल्, इबाद, आदि हाजियों कि खिदमत में लगे रहे l

कोई टिप्पणी नहीं: