} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 18 जून 2022

स्वस्थ्य समाज से ही स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण की परिकल्पना संभव: मुफ्ती-ए-बनारस

जामिया अस्पताल में कैंसर सरवाइवर्स डे का आयोजन


Varanasi (dil india live). जामिया अस्पताल, पीली कोठी में कैंसर सरवाइवर्स डे का आयोजन किया गया जिसमें कैंसर पर विजय पाने बाले 88 मरीजों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई तथा अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर ईशा पाई को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुफ्तिये बनारस मौलाना अब्दुल बानि नोमानी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा के साथ उसम स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ्य समाज से ही स्वस्थ्य राष्ट्र की परिकल्पना साकार की जा सकती है। इस दृष्टिकोण से हमारे अस्पताल हमारे समाज की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग को हर संभव रियायत के साथ बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना मौजूदा दौर का सबसे बड़ा चैलेंज है और यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि जामिया अस्पताल 1971 में अपनी स्थापना के दिन से आज तक समाज के वंचित वर्ग को हर सभव किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है यहां तक की कैंसर जैसे गंभीर रोग के निदान की भी संपूर्ण सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने कैंसर से संबंधित सरकारी  योजनाओं से अवगत कराया।

'अपने संबोधन में अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर ईशा पाई ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया और उन्होंने स्वयं को सम्मानित किए जाने पर अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जामिया अस्पताल के अध्यक्ष हाजी अखलाक अहमद ने की। कार्यक्रम का आरंभ जहां कारी अताउल गफ्फार कासमी ने पाक कुरान की तेलावत से किया तो संचालन इशरत उसमानी ने व स्वागत जनरल सेक्रेटरी हाजी बदरूदीन अंसारी ने किया। अंत में धन्यवद ज्ञापन अस्पताल के ऑडिटर हाजी अब्दुल सलाम ने किया।

 इस अवसर पर मौलाना अब्दुल बाकी हानी जमील अहमद, हाजी अब्दुल सलाम, हाजी सफी अहमान, हाजी मकबूल हसन, डॉक्टर शफीक हैदर, डॉक्टर जसीम अहमद, डॉक्टर सौरभ वाही, डॉक्टर हर्षित जैन, डॉ जिवेक सिंह, डो रुचि सिन्हा, डॉ तबस्सुम हैदर, डॉक्टर जुनैद अहमद आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: