} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 16 जून 2022

कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के उत्पीड़न के आगे झुकने वाले नहीं

Varanasi (dil India live). वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू, कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेंहदी कब्बन एवं कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार के इशारे पर 24 अकबर रोड नई दिल्ली स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस द्वारा घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं व पत्रकारों के साथ बदसलूकी किया जाना, कार्यालय के पीछे स्टाफ गेट बंद किया जाना, विज्ञान भवन के पीछे का रास्ता बंद किया जाना, 24अकबर रोड को बंद किया जाना, क्रूर तानाशाही का द्योतक है, । इससे भाजपा की ओछी राजनीति दर्शाती है, भाजपा के इशारे पर एआईसीसी कार्यालय के चारों तरफ पुलिस की तगड़ी घेराबंदी कर भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी के कार्यालय पर इस तरह का कृत्य किया जाना, लोकतंत्र की हत्या है। 
वक्ताओं ने कहा कि  प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार केस में बार-बार पूछताछ के नाम पर परेशान किया जाना, भाजपा के दीवालिएपन को दर्शाता है, जनता के बीच में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध जैसे मुद्दों पर फेल भाजपा सरकार पूरी तरह हिटलर शाही पर उतर आई है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता  कहीं से भी हतोत्साहित नहीं होने वाले हैं, जब कांग्रेस के नेतृत्व में अंग्रेजों को देश से भगाया गया, उसी तरह अंग्रेजो के दलाल  भाजपा और संघ से देश की सत्ता से मुक्त कराने का कार्य किया जाएगा, नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी से पूछताछ के उपरांत जब कुछ नहीं मिला तो भाजपा की हालात खिसियानी बिल्ली की तरह हो गई है, वह जबरदस्ती राहुल गांधी जी को फर्जी मुकदमों में फंसाने का षड़यंत्र रच  रही है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा शासित राज्यों के प्रत्येक जिले में उत्पीड़न कर रही है, जिसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: