} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 10 जून 2022

शास्त्रीय ज्ञान न होने से संगीत बिखर रहा

शास्त्रीय संगीत को जन जन के लिए सुलभ बनाना है: पं. शिवनाथ मिश्रा

शास्त्रीय संगीत के लिए समर्पित शिवनाथ मिश्र म्यूजिक फाउंडेशन का शुभारंभ
Varanasi (dil India live)। शास्त्रीय संगीत की पहुँच को समाज के हर तबके तक पहुँचाना हमारा मूल उद्देश्य है। शास्त्रीय ज्ञान न होने से के संगीत बिखर रहा है। उसे सहेज कर जन जन के लिए सुलभ करना होगा। उक्त बातें गुरुवार को प्रख्यात सितरविद पद्मश्री अवार्डी पण्डित शिवनाथ मिश्र ने पण्डित शिवनाथ मिश्रा म्यूजिक फाउंडेशन के शुभारंभ के अवसर पर कही। लंका स्थित प्रफुल्ल नगर कालोनी में शुरू हुए म्यूजिक फाउंडेशन के शुभारंभ के मौके पर शिवनाथ मिश्रा ने कहा कि शास्त्रीय संगीत को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गई है। इसका उत्थान के लिए बुनियादी स्तर पर युवा पीढ़ी को तैयार करना आवश्यक है, जिसमे गरीब अमीर के भेद से दूर संगीत की शिक्षा सबके लिए उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता है। इससे पूर्व फाउंडेशन का शुभारंभ पंडित शिवनाथ मिश्रा, अत्रि भारद्वाज, पंडित धर्मनाथ मिश्रा, पंडित देवब्रत मिश्रा द्वारा फीता काटकर किया गया। अंतरराष्ट्रीय सितारवादक पण्डित देवब्रत मिश्रा ने बताया कि इस फाउंडेशन का उद्देश्य शास्त्रीय संगीत की प्रत्येक विधा की शिक्षा देने के लिए है। गायन, वादन, नृत्य की प्रत्येक विधा जैसे तबला, सितार, वायलिन, कथक, गायन में ठुमरी, चैती, होरी आदि संगीत की विभिन्न विधाएं सिखाई जाएंगी। इस अवसर पर काशी के कई कलाकार और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से रागिनी मिश्रा, कैलाश सिंह विकास, सुरेश पाण्डेय, प्रशांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: