} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 5 जून 2022

विश्‍व पर्यावरण दिवस पर बरेका में वृक्षारोपण


Varanasi (dilIndialive)।विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को बरेका में बृहत्‍त रूप से वृक्षारोपण किया गया। महाप्रबंधक अंजली गोयल, प्रमुख मुख्‍य विभागाध्‍यक्षगण एवं अन्‍य अधिकारियों ने बरेका पश्चिमी उपनगर, हेल्‍थ यूनिट के प्रांगण में चित्‍तवन सहित अनेक औषधीय गुण वाले पौधे का वृक्षारोपण किया। इसके अतिरिक्‍त बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों के प्रांगण में बृक्षारोपण किया। बरेका वासियों द्वारा किये गये इस प्रयास से बरेका परिसर को और ज्‍यादा हरित और स्‍वच्‍छ बनाने में सहायता मिलेगी । 

उल्‍लेखनीय है कि इस वर्ष का थीम “केवल एक पृथ्‍वी (Only One Earth)” ध्‍यानाकर्षण “प्रकृति के साथ सद्भाव में स्‍थायी रूप से रहना (Living Sustainable in Harmony With Nature)” इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बरेका में जन जागरूकता चलाकर सभी बरेका वासियों से अपील की गयी है, कि 05 जून 2022 को विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। 

बनारस रेल इंजन कारखाना ने अपने स्‍वच्‍छ पर्यावरण से स्‍वस्‍थ जीवन की दिशा में महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है । संपूर्ण परिसर को हरा-भरा रखने के लिए प्राय: पौधारोपण कार्यक्रम होता रहता है । इस वर्ष बरेका ने लगभग 10,000 पौधारोपण का लक्ष्य रखा है।बरेका अपनी प्रत्‍येक गतिविधियों की अनुकूलता के लिए निरंतर प्रयत्‍नशील रहते हुए स्‍वच्‍छ, हरित बरेका के लिए अपना योगदान देता है। माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के लिए 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान की टैगलाइन है "बारिश को पकड़ो, जहां गिरे, जब गिरे"। इस अभियान की टैगलाइन को समर्पित करते हुए महाप्रबंधक सुश्री अंजलि गोयल के  कंचनपुर कॉलोनी में एक जल संचयन तालाब का कार्य 1 दिसम्बर, 2021 से प्रारंभ किया। इस तालाब का क्षेत्रफल 7517.76 वर्ग मीटर (114.60 मीटर x 65.60 मीटर) होगा और जल संग्रहण क्षमता होगी 311 लाख लीटर हैं। इससे मिट्टी की नमी में सुधार और भूजल स्तर को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी। जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है।

कोई टिप्पणी नहीं: