} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

Ajay rai को फर्जी मुकदमे में फंसाने का congress ने लगाया आरोप

Ajay rai पर से मुकदमा हटाने की मांग, राज्यपाल को लिखा कांग्रेस ने पत्र



Varanasi (dil india live). उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पिछले दिनों आरोप लगाया था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा सदस्य राहुल गांधी के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर सरकार के इशारे पर नहीं उतरने दिया गया। कांग्रेस के इस आरोप पर स्थानीय प्रशासन ने अजय राय पर फूलपुर थाने में मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था। कांग्रेस ने इसे फर्जी मुकदमे कि संज्ञा देते हुए तत्काल मुकदमा वापस लेने कि प्रदेश की राज्यपाल से मांग की है।

वाराणसी कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल आज राइफल क्लब में अजय राय पर से मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी वाराणसी एस राज लिंगम से मिला और जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल को प्रेषित पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, प्रजा नाथ शर्मा, पार्षद विनय शादेजा, विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट, पीसीसी राजीव राम, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंचल शर्मा, दुर्गा गुप्ता, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह एडवोकेट, पंकज चौबे, रोहित डूबे, किशन यादव, राज जायसवाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इस दौरान कहा गया कि उक्त एयरपोर्ट बनाने के लिए अजय राय ने जितनी मेहनत की वह जगजाहिर है। किसानों की जमीन किस तरह से उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अधिकृत कराई। किसान किसी भी स्थिति में अपनी जमीन देने को तैयार नहीं थे लेकिन अजय राय ने किसानों से विनती करके किसानों का हाथ पैर जोड़कर उस जमीन को एयरपोर्ट के लिए दिलवाई। कांग्रेस की ही देन है वाराणसी से इंटरनेशनल फ्लाइट भी चलने लगी और वही कांग्रेस के लोगों के ऊपर आज प्रशासन अपना चाबुक चला रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कोई टिप्पणी नहीं: