} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

Ash Wednesday संग शुरू हो रहा आज महा उपवासकाल

मसीही समुदाय के लिए 46 दिन हैं धार्मिक रुप से खास

मसीही रखेंगे चालीस दिन उपवास, करेंगे दिल खोलकर दान


Varanasi (dil india live). मसीह समाज के लिए आगामी 46 दिन धार्मिक रुप से बेहद खास है। इस दौरान 6 Sunday छोड़ कर चालीस दिन मसीही उपवास रखेंगे साथ ही दिल खोलकर दान करेंगे।
 40 दिन चलने वाला महाउपवास आज बुधवार से शुरू हो रहा है। इसे Ash Wednesday भी कहा जाता है। आज महा गिरजाघर समेत शहर के सभी गिरजाघरों में शाम को विशेष प्रार्थना होगी। वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप यूजीन जोसेफ की अगुवाई में बुधवार को कैथेड्रल में मसीही पुरोहित विशेष प्रार्थना सभा करायेंगे। इस दौरान मसीही माथे पर पॉम की पत्तियों की राख से होली क्रॉस बनाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को संदेश दिया जाएगा कि ये चालीस दिन प्रायश्चित ओर नियम संयम के हैं। इस उपवास का यह भी संदेश है कि मनुष्य मिट्टी है और मिट्टी में ही मिल जाएगा।
मसीही समुदाय द्वारा हर शुक्रवार को क्रूस का रास्ता का महागिरजा में आयोजन होगा। बुधवार से मसीही समुदाय के लोग गुड फ्राइडे तक उपवास करेंगे। यह आयोजन गुड फ्राइडे तक चलेगा। गुड फ्राइडे पर चर्च में 3 बजे विशेष आयोजन बिशप की अगुवाई में होगा। इस दौरान प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद किया जाएगा। 
उधर पादरी आदित्य कुमार ने बताया कि तेलियाबाग चर्च कम्पाउन्ड में पहले उपवास कि आराधना शाम 5.30 बजे होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: