} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

Health and wellness center पर लगा स्वास्थ्य मेला

143 सेंटर पर 3,575 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

कैंसर व कृमि मुक्ति के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए खिलाई एल्बेंडाज़ोल की दवा


Varanasi (dil india live). जनपद के सभी आयुष्मान भारत - हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मंगलवार को स्वास्थ्य मेला लगाया गया। स्वास्थ्य मेला करीब 3575 लोगों को लाभ मिला। इसके अलावा हेल्थ वेलनेस सेंटर से जन जागरूकता रैली निकाली गई । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत बच्चों को पेट के कीड़े (कृमि) निकालने के लिए एल्बेंडाज़ोल की दवा खिलाई गई । यह स्वास्थ्य मेला हर माह की 14 तारीख को लगाया जा रहा है। इस बार की थीम 'डिवार्मिंग व कैंसर - स्क्रीनिंग, रेफर, मैनेजमेंट' रखी गई थी। 

आदर्श ब्लॉक सेवापुरी के ठठरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) प्रिया सिंह ने ओपीडी में 20 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की। 12 बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई गई। कृमि मुक्ति और कैंसर जागरूकता पर रैली भी निकाली गई । ओपीडी में 30 वर्ष से अधिक 10 लोगों को मुंह के कैंसर, गर्भाशय कैंसर और स्तन कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव, उपचार आदि के बारे में जानकारी दी । इस दौरान तंबाकू गुटखा से होने वाले मुंह के कैंसर के लिए चार लोगों को परामर्श दिया गया । साथ ही उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया । इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कैंसर के कोई भी लक्षण नहीं पाये गए। लाभार्थी माधुरी देवी (32) ने बताया कि आज उन्हें अंतरा तिमाही गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सेवा मिली। माला देवी (32) ने बताया कि गर्भाशय कैंसर के लक्षण जैसे माहवारी के बीच और माहवारी बंद होने के बाद अत्यधिक रक्तश्राव, बदबूदार पानी निकलना आदि के बारे में जानकारी मिली, जिसे वह और लोगों के साथ साझा करेंगी। 

वहीं काशी विद्यापीठ ब्लॉक के कुरौता हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी कृमि मुक्ति और कैंसर जागरूकता पर रैली भी निकाली गई। यहाँ तैनात सीएचओ प्रिया मल्ल ने ओपीडी में 27 लोगों की स्क्रीनिंग की। पाँच बच्चों को कृमि मुक्ति के लिए एल्बेंडाज़ोल की दवा खिलाई गई। 30 वर्ष से अधिक 20 लोगों को कैंसर संबंधी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गईं। साथ ही कहा कि कैंसर संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए झिझकना नहीं चाहिए, इस पर खुलकर बात करना जरूरी है। इसके साथ टेली कंसल्टेंसी के बारे में जानकारी दी गई । लाभार्थी प्रमिला देवी (34) ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य मेला में मधुमेह, रक्तचाप की जांच की सेवा मिली। मुन्नी देवी (45) ने बताया कि स्तन कैंसर के लक्षण जैसे गांठ, अत्यधिक सूजन और दर्द, जलन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी मिली ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि जनपद के सभी आयुष्मान भारत – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है जिसमें जनमानस को उसके क्षेत्र के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें । हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निरंतर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण कार्यक्रम, किशोरी-किशोरी स्वास्थ्य परामर्श, वृद्धजन स्वास्थ्य, प्राथमिक जांच व उपचार आदि सेवाएँ प्रदान की जा रही है । उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्तर पर जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है । 

नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ एचसी मौर्य ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेले के आयोजन का उद्देश्य मलिन बस्तियों और दूर-दराज के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाना है। उन्होने बताया कि मंगलवार को जनपद के 143 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में 3575 लोगों को लाभ मिला ।

कोई टिप्पणी नहीं: