} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

Gulistan school में प्रतिभा का हुआ सम्मान

समारोह में शिक्षा को बताया जीवन के लिए जरूरी

प्रबंधक अब्दुल मुबीन ने क्वालिटी एजुकेशन पर दिया विशेष जोर 



Varanasi (dil india live). चौकाघाट काज़ीसादुल्ला पूरा स्थित गुलिस्तां स्कूल में रविवार को एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के अध्यक्ष सरदार हाजी हाफिज मोइनुद्दीन ने किया व संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य मुहम्मद शाहिद अंसारी ने किया।

       इस शानदार सम्मान समारोह में ऐसे बच्चों को सम्मानित किया गया जो कई शिक्षण संस्थाओं में विगत दिनों हुई प्रतियोगिताओं में विशेष स्थान प्राप्त किया था। सभी छात्र एवं छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समस्त अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बुनकर इलाके से ऊंचे मुकाम हासिल करने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट, डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, सरकारी अफसर, टीचर इत्यादि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

        इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अब्दुल मुबीन ने कहा कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा है। हमें सभी विषय पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बेहतरीन छात्र बनने के लिए अपने गार्जियन और अध्यापक की बातों को मानना होगा। लिखावट प्रतियोगिता में स्थान पाए छात्रों को मुबारकबाद पेश किया। सरदार बाईसी हाफिज मोइनुद्दीन ने अध्यापकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। बिना संस्कार के शिक्षा अंधकारमय है।

        इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अब्दुल मुबीन,प्रधानाचार्य मुहम्मद शाहिद,मदरसा मदीनतुल उलूम के प्रबंधक बाऊ हाजी,मदरसा बागे नूर के प्रबंधक हाजी सफीउर्रहमान,सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉ एहतेशामुल हक,मदरसा मतलउलउलूम के मास्टर अकील अंसारी,मुफ्ती सईद,थानाध्यक्ष जैतपुरा,जिलानी साहब,मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी,हाजी स्वालेह अंसारी,अब्दुल्लाह खालिद, असलम खलीफा के अतिरिक्त समस्त अध्यापक छात्र एवं छात्राएं सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: