} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

Dr z a Ansari कि wife सुपुर्दे खाक

डा. नासिर की मां को कई संस्थाओं ने पेश की खिराजे अकीदत

Varanasi (dil india live)। छित्तनपुरा निवासी प्रख्यात चिकित्सक, नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी प्रबंधकारिणी के पूर्व अध्यक्ष Dr z a Ansari की wife, बनारस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ मुहम्मद नासिर की माता बशीरुंनिसा का शुक्रवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद 78 वर्ष की आयु में इंतेकाल हो गया। इनके निधन पर बनारस ही नहीं पूरे पूर्वांचल में फैले इनके अजीजो में अफसोस की लहर दौड़ गई। आपके बड़े बेटे डॉक्टर उबैदुर्रहमान, छोटे बेटे बनारस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर नासिर अंसारी हैं। वो दो पुत्र, चार पुत्रियों वो नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

कौन थे डाक्टर अंसारी 

मरहूमा बशीरुननिसा के पति डॉ. जेड ए अंसारी पूर्वांचल के ख्यातिलब्ध चिकित्सक थे। लोगों का वो कम खर्च में इलाज किया करते थे। एमबीबीएस के साथ एमडी की डिग्री थी। वो बीएचयू में कई वर्षों तक प्रोफेसर भी रहे। जामिया अस्पताल के मेडिकल सुपिरिटेंडेट थे समेत कई सामाजिक संस्थाओं से भी वो जुड़े हुए थे। उन्होंने गरीबों की सेवा करते करते अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी।

फिर दगा दे गई 10 फरवरी 

यह एक इत्तेफाक है कि आज ही की तारीख 10 फरवरी 2004 को बशीरुन्निसा के पति डॉक्टर जेड ए अंसारी का इंतेकाल हुआ था। उनके अजीज़ो के बीच इस बात की चर्चा थी कि 10 फरवरी फिर दगा दे गई।

 बनारस की कई सामाजिक संगठनों में शोक सभा आयोजित कर खिराजे अकीदत पेश की गई। रसूलपुरा में सुल्तान क्लब की बैठक में डॉक्टर एहतेशामुल हक, जावेद अख्तर, एच हसन नन्हें, शमीम रियाज़, अब्दुर्रहमान, महबूब आलम, हाफिज मुनीर, वफ़ा अंसारी, नसीमुल हक, हाफिज मुनीर इत्यादि ने अफसोस किया। ऐसे ही आजाद पार्क में जमीअतुल अंसार कि अफसोस बैठक में Mufti e benaras मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, इशरत उस्मानी, मरियम  फाउंडेशन के शाहिद अंसारी, आजाद हिंद रिलीफ सोसाइटी के जुल्फिकार अली, सर सैयद सोसाइटी के हाजी इश्तियाक अंसारी, असलम खलीफा इत्यादि ने अफसोस व्यक्त किया।

नमाजे जनाज़ा नेशनल इंटर कॉलेज पीली कोठी में Mufti e  benaras ने सैकड़ों लोगों की उपस्तिथि में अदा कराई। पास ही कब्रस्तान में सुपुर्द खाक किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: