} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

Basic teacher सामुदायिक सहभागिता की बन रहे मिसाल



Varanasi (dil india live). प्राथमिक विद्यालय बनपुरवां काशी विद्यापीठ में पुनः दानोत्सव मनाया गया। ज्ञात हो कि हर वर्ष दो बार भव्य रूप से दानोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसके सूत्रधार का श्रेय विद्यालय की ही सहायक अध्यापिका छवि अग्रवाल को जाता है जो अपने नवीन प्रयोगों और तकनीकी दक्षताओं के लिए प्रदेश भर में जानी जाती हैं। विद्यालय के प्रति इनके विशेष लगाव और प्रयासों का ही नतीजा है कि इनका पूर्व विद्यालय पयागपुर आज ज़िले के सुंदर विद्यालयों में गिना जाता है। वर्तमान में बनपुरवा में सहायक अध्यापक के पद पर होते हुए भी अपने विद्यालय के कायाकल्प हेतु आप निरंतर प्रयासरत हैं। समुदाय के सहयोग से इनकी पहल पर इसके पहले भी विद्यालय को झूले , कम्प्यूटर, पंखे, सभी बच्चों के लिए टी शर्ट खेल सामग्री, 32 इंच एलईडी आदि प्राप्त हो चुकी है जो कि विद्यालय के अलुमनी शशांक और रेणु के द्वारा प्रदान की गयी थी।

आज के इस कार्यक्रम में वाराणसी एलिट राउंड टेबल से आशीष सिंघानिया, रोहन मधोक, हर्षित, अमित सुरभि मोदी जी के द्वारा विद्यालय के सभी नामांकित 303 बच्चों को डेस्ककिट दान में दी गयीं । कार्यक्रम में आशीर्वचन प्रदान करने महंत श्री शंकर पुरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे। शिक्षा विभाग से ज़िले के मुखिया बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक का भी सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बच्चों ने अपने बीच आए अतिथियों का स्वागत किया और उपहार पाकर प्रसन्न हुए। अंत में विद्यालय की प्रमुख अनुपम श्रीवास्तव द्वारा जनसमुदाय  के विश्वास और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। भविष्य में भी उनका सहयोग और स्नेह विद्यालय के लिए बना रहे इसी कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस पहल की सराहना इसलिए आवश्यक है क्योंकि  आज के समय में हमें संसाधन की उतनी जरूरत नहीं लेकिन विश्वास की है जो उन्होंने विद्यालय के प्रति दिखाया वे विद्यालय आए और बच्चों के लिए सोचा,भविष्य की जरूरतें समझीं और पुनः आने का इरादा किया ।

कोई टिप्पणी नहीं: