} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

Jamiyatul Ansar द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन

 


Varanasi (dil india live). सामाजिक संस्था जमीअतुल अंसार, डॉक्टर ज़ेड ए अंसारी मेमोरियल फाउंडेशन एवं संतोष हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा पीली कोठी क्षेत्र के आज़ाद पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जी डी गुप्ता, डॉ राकेश कुमार, डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर अनुपमा दयाल और डॉक्टर स्नेहा द्वारा पेट, छाती, श्वास, चर्म रोग,आंख एवं स्त्री रोग संबंधित  444 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ़्त दवाएं दी गईं। इसके अतिरिक्त ईसीजी ब्लड शुगर खून जांच आदि भी मुफ्त किया गया ‌ कैंप का उद्घाटन जमीअतुल अंसार के संरक्षक और मुफ़्तिये बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने किया।

इस अवसर पर सभी डॉक्टरों एवं विशिष्ट जनों का माल्यार्पण कर उन्हें मेमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ रियाज़ अहमद, संचालन महासचिव इशरत उस्मानी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव मुफ़्ती ज़ियाउल इस्लाम क़ासमी ने किया।

 इस अवसर पर डॉ रियाज़ अहमद, ऋषभ गुप्ता, हाजी इश्तियाक़ अहमद, डॉक्टर अर्सलान अहमद, अबुल वफ़ा अंसारी, फै़याज़ अहमद, डॉ मुहम्मद नासिर अंसारी, मुफ़्ती ज़ियाउल इस्लाम क़ासमी, मुफ़्ती तनवीर अहमद का़समी, मौलाना अब्दुल आख़िर नोमानी, हाजी फ़हीम अहमद, हाजी अजी़जु़र्रहमान, अब्दुल मुग़नी इब्राहीमी, इरफ़ान अहमद, इरशाद अहमद, अख़्लाक़ अहमद, मौलाना आरिफ़ अख़्तर का़समी, रौशन अंसारी, मुस्लिम जावेद अख़्तर,  मोहम्मद तल्हा, अबू सुफ़ियान, पार्षद तुफैल अहमद, अल्क़मा फैसल, रिज़वान अहमद, सरदार अलीमुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: