} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

मंगलवार, 21 मार्च 2023

Ustad Bismillah Khan को जयंती पर किया गया याद



Varanasi (dil india live). शहनाई सम्राट भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 107 वीं जयंती मंगलवार को मनायी गयी। इस दौरान परिजनों और अपनों ने कब्र पर गुलाब के फूल (गुलपोशी) व इत्र की खुशबू करके उन्हें याद किया गया। इस दौरान लोगों ने फातेहा पढ़ कर उस्ताद की मगफिरत की दुआएं की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व पूर्वमंत्री अजय राय व पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले दरगाहे फातमान पहुंचे और उस्ताद की कब्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान न कोई अधिकारी पहुंचा और न कोई मंत्री।

शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की कब्र पर पुष्पार्पित (गुलपोशी) कर अजय राय ने कहा कि खां साहब जैसा व्यक्ति शताब्दियों में पैदा होता है। उन्होंने काशी का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। हम ईश्वर से दुआ करते हैं कि इनका आशीर्वाद हम सभी को मिले।

इस अवसर पर अब्बास मुर्तजा शमसी, शकील अहमद जादूगर,आफाक हैदर आदि ने कहा कि बहूत दुःख कि बात है कि सरकार को उस्ताद जैसे फनकार की सुध लेने की फुर्सत नहीं है। पहले राजनीतिक और प्रशासनिक नुमाइंदे यहां आते थे पर कई वर्ष से कोई नहीं आता, यह दुखद है। 

कोई टिप्पणी नहीं: