} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 18 मार्च 2023

Huma bano करेंगी अल्पसंख्यकों की समस्याओं को दूर




Delhi (dil india live).प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की रहने वाली भाजपा नेत्री हुमा बानो को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कम्यूनिटी लीडर पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसमें हुमा बानो को उ.प्र. में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। हुमा बानो ने मीडिया से कहा कि वो अल्पसंख्यकों की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगी। हुमा पहले से ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के हितों के लिए कार्य करती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि वाराणसी से काबा की उड़ान को शुरू करने के लिए उन्होंने प्रयास किया, जिसके फलस्वरूप पुनः जायरीन अब काशी से काबा जा सकेंगे।

नवदायित्व के प्रभार को प्राप्त कर हुमा बानो दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की प्रभारी सदस्य शहजादी सैय्यद से मुलाकात की। इस दौरान वो राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के केन्द्रीय कार्यालय व पदाधिकारियों के आवास दिल्ली पहुंची। एवं नवदायित्व के निर्वहन के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पदाधिकारियों से उतर प्रदेश व वाराणसी मंडल के अल्पसंख्यकों के कल्याण, विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अपनी राय भी रखा। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का वादा भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं: