} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 20 मार्च 2023

Ramzan 2023: तैयारियों में जुटे मोमीनीन

रमज़ान पूर्व बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था भी हो दुरुस्त


Varanasi (dil india live). रमजान 2023 की तैयारियां तेज हो गई है। मस्जिदों से लेकर बाजारों, घरों तक में मोमिनीन रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। हाफिज ए कुरान तरावीह की तैयारियां कर रहे हैं। मस्जिद हाफिज जुम्मन साहब, कुदबन शहीद में हाफिज नसीम अहमद बशीरी हाफ़िज़ साहेबान को रमजान में अदा कि जाने वाली खास नमाज, तरावीह के लिए तैयार कर रहे हैं। हर तरफ अल्लाह के महीने रमजान की आहट देखने को मिल रही है।

बाजार खजूर, मेवा, इबादत में उपयोग होने वाले सामानों से सज गए हैं। पीलीकोठी, बड़ी बाजार, अर्दली बाजार, मकबूल आलम रोड, सरैया, जलालीपुरा, नदेसर, लल्लापुरा, पितरकुंडा, दालमंडी, बेनियाबाग, हडहासराय, मदनपुरा, रेवड़ीतालाब, बजरडीहा, शिवाला, गौरीगंज आदि में खास रौनक दिखाई दे रही है।

उधर वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फसाहत हुसैन बाबू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि 23 मार्च से रमज़ान शुरु होने जा रहा है। रमज़ान को देखते हुए बिजली आपूर्ति नियमित की जाए। कहा कि सुबह सहरी और शाम को इफ्तार के समय लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली कट जाती है। उक्त नेताओं ने कहा कि प्रत्येक मस्जिदों के साथ साथ सभी वार्डो में स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की जाए। ज़िला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन विद्युत विभाग, जलकल विभाग और नगर निगम को निर्देशित करें कि रमज़ान में रोजेदारों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। वक्त रहते यह तैयारी पूरी कर ली जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: