} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

बुधवार, 29 मार्च 2023

शिक्षक अज्ञानता को दूर कर नई मंजिल देता है

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौहानपुरवा में शिक्षक सम्मान समारोह 



Behraich (dil india live)। बकैना न्यायपंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौहाननपुरवा में शिक्षक सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमे प्रधानाध्यापक मिश्रीलाल के सेवाकाल समाप्ति के मौके पर उनको स्मृति चिन्ह, शॉल, अन्य सामग्री भेंट किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह ने शॉल व माल्यार्पण कर प्रधान शिक्षक को सम्मानित किया।सभी शिक्षकों व बच्चों को संबोधित करते हुए मिश्रीलाल ने कहा कि बच्चे पौधे की तरह होते है, जिस तरह पौधे के जीवन में हवा और पानी की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह बच्चे भी ज्ञान के भूखे होते है, और शिक्षक उन्हें ज्ञान, अज्ञानता को दूर करते हुए एक नई मंजिल का सही रास्ता प्रशस्त कराता है,

विद्यालय के विज्ञान शिक्षक फैजानुल हक ने कहा की शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, उनके गुणों की सराहना हमेशा होती है, शिक्षक एक ऐसा मार्गदर्शक होता है जो अपने शिक्षार्थी को एक ऐसा मार्ग प्रशस्त करता है जिससे उसका भविष्य उज्ज्वलित होता है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह, शिक्षक फैजानुल हक, धर्मेंद्र कुमार अस्थाना, दीपचंद्र, युगराज,  जय शंकर मौर्य, सुमंत मौर्य, सुनील, राम गुलाम इत्यादि के अलावा बच्चों के अभिभावक गण भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: