} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

The modern public school में मेधावी बच्चों का मिला award

शिक्षा जिंदगी जीने का गुण सिखाती है: रियाजुद्दीन




Varanasi (dil india live). बड़ी बाजार स्थित द मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मेधावी बच्चों का पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ,जिसमे सत्र 2022–23की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में स्थान पाने वालों को प्रस्कृत किया गया तथा सर्टिफिकेट भी बांटा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि यू पी टेक्निकल इंस्टीट्यूट बड़ी बाजार के सेक्रेटरी श्री रियाजुद्दीन अंसारी, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध चित्सक डॉक्टर रियाज अहमद रहे,

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा जिंदगी जीने का गुण सिखलाती है आज के आधुनिक युग में बच्चों को शिक्षित होना उतना ही जरूरी है जैसे मकान के लिए बुनियाद का होना,और बिना शिक्षा का होना जीवन में कुछ भी संभव नही,अच्छे और मेधावी बच्चे ही भारत के भविष्य है और अपने से आइडियल लोगो को सामने रख कर कुछ सीखना बच्चो के लिए आगे बढ़ने को प्रेरित करता है। 

पुरस्कृत छात्र तथा छात्राओं में प्रथम स्थान सहरोज, फारिया, नाजिश, जिकरा, कैफ, नूर मोहम्मद मोअज्जम, रिजवान, उमेर, व कक्षा में द्वितीय स्थान रहने वाले दानिश, ओमैमा, सैफ, मुदस्सिर, साकिर, कैफूलवारा, निजाम, रियाज, बेलाल के अलावा तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। मेहमानो का धन्यवाद देते हुए प्रिंसिपल अब्दुल वफ़ा अंसारी ने कहा की आज भारत की नई पीढ़ी में  शिक्षा का होना उतना ही जरूरी है जैसे मनुष्य के अंदर रीढ़ की हड्डी, बिना शिक्षा के जीवन में अंधकार ही अंधकार है। संचालन  जफर अंसारी व रहमतुल्लाह अंसारी ने किया।

इस अवसर पर फैयाज अहमद खान, जफर, रोजीना, रहमतुल्लाह, सोफिया, अंकित सिंह, जुबैदा, तबस्सुम, सय्यदुल कुब्रा, हंजला आदि  के साथ क्षेत्र के सभासद बेलाल अहमद, रमजान अली व बच्चों के अभिभावक गण भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: