} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शनिवार, 4 मार्च 2023

Holi पर अपनी तस्वीर के साथ जारी करायें डाक टिकट

डाक टिकटों पर इस बार दिखेंगे holi के रंग 



Varanasi (dil india live). होली के त्यौहार को यादगार बनाने के लिए हर कोई कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपकी होली पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। इस सम्बन्ध में जानकारी  देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि  डाक विभाग की 'माई स्टैम्प' सेवा के तहत लोग होली पर अपनी तस्वीर के साथ यादगार रूप में डाक टिकट भी जारी करवा सकते हैं।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पाँच रुपए के डाक-टिकट, जिस पर होली के रंगों से सराबोर आपकी तस्वीर होगी, वह देश भर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इस डाक टिकट पर बाक़ायदा हिंदी और अंग्रेजी में ‘होली’ भी लिखा होगा और साथ में रंगों और अबीर-गुलाल के साथ गुझिया की डलिया भी। मात्र 300 रुपए के खर्च में 12 डाक-टिकटों की एक शीट जीपीओ और प्रधान डाकघर स्थित फिलेटलिक ब्यूरो में बनवाई जा सकती है।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कुछ नया चाहती है,  ऐसे में नए जन्मे बच्चों की पहली होली हो या नवयुगल की पहली होली हो, अथवा होली में एक साथ इकट्ठा हुए संयुक्त परिवार की यादगार होली हो, इन सब पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि डाक विभाग द्वारा  शुभ विवाह, सालगिरह से लेकर बर्थडे तक के चित्रों पर 'माई स्टैम्प' के माध्यम से डाक टिकट जारी किये जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसे लोगों ने भरपूर सराहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: