} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

रविवार, 5 मार्च 2023

Congress ने किया पार्टी संविधान में संशोधन

अब महानगर में भी होगी ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति 


Varanasi (dil india live). उदयपुर चिंतन शिविर व छत्तीसगढ़ में आयोजित महाधिवेशन में संगठन को जमीनी व प्रभावी बनाने की दिशा में पार्टी संविधान में संशोधन किया गया हैं।

वाराणसी के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि अब महानगर / शहर में भी ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति होगी व उनके अधीन मण्डल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष व उनकी कमेटियों का निर्माण हो सकेगा। वाराणसी महानगर में 14 ब्लाक का निर्धारण किया गया हैं जो कि रामनगर, सारनाथ, खजूरी, काजी सदुल्लापुरा, अलईपुरा, कटेहर, कालभैरव, सिगरा, बेनिया, भदैनी, बंगाली टोला, सुन्दरपुर, छित्तनपुरा शहर, कैंट छावनी के रूप में चिन्हित किया गया हैं। इसी तरह छावनी व नगर निगम में वार्डो की संख्या के हिसाब से 21 मण्डल का निर्धारण किया गया हैं जिनके नाम काशी की महान विभूतियों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से चिन्हित किया गया हैं। महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि एक पखवारे के भीतर शीर्ष नेतृत्व से अप्रूवल लेकर ब्लाक अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति कर वाराणसी में कांग्रेस धारदार तरीके से कार्य करेगी। आमजनों की बेहतरी के लिये कार्य करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव व लोकसभा चुनावों में मजबूती से लड़ाई लड़ेगी व सार्थक परिणाम प्राप्त करेगी। राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी व प्रयागराज के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय से प्राप्त  निर्देशानुसार यह निर्धारण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: