} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

Varanasi पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

विश्व क्षयरोग दिवस के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियां हुई तेज

कोरौता व करघना हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षय रोगियों को दी जा रही सुविधाओं का जाना हाल





Varanasi (dil india live). विश्व क्षय दिवस 24 मार्च की तारीख जैस-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे ही इसकी तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज होती जा रही है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा गुरूवार को यहां पहुंचे और उन्होंने विश्व क्षय दिवस के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन से सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया।

प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा पूर्वाह्न यहां पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.संदीप चौधरी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच कर उन्होंने विश्व क्षय रोग दिवस के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी  व जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ पीयूष राय, डॉ. अमित सिंह, डॉ. यतीश भुवन पाठक भी साथ थे। श्री शर्मा सबसे पहले काशी विद्यापीठ ब्लाक के कोरौता हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे। क्षय रोगियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने टेली मेडिसिन सेवा के अलावा गैर संचारी रोग से सम्बन्धित सेवाओं के अभिलेखों का भी अवलोकन किया। वहां की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) प्रिया मल्ल व एएनएम रजत कुमारी ने सेंटर की व्यवस्थाओं की उन्हें विस्तार से जानकारी दी। यहां कुछ आवश्यक निर्देश देने के बाद श्री शर्मा सेवापुरी ब्लाक के करघना (प्रथम) हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे जहां सीएचओ अंजनी भारती व एएनएम सुप्रिया ने केन्द्र में क्षय रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही अन्य रोगियों को भी दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं से भी उन्हें अवगत कराया। वहां मौजूद करघना के ग्राम प्रधान निसार अंसारी से भी उन्होंने इस सम्बन्ध में बात की। दोनों ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की व्यवस्था से संतुष्ट प्रमुख सचिव ने वहां के स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बाद में प्रमुख सचिव ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुर का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएचसी शिवपुर के अधीक्षक डा. करन गौतम ने उन्हें अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। बाद में प्रमुख सचिव सारनाथ पहुचे और वहां निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणकार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए , इसके अलावा अस्पताल के संचालन के लिए चिकित्सक सहित अन्य आवश्यक उपकरणों हेतु कार्यवाही पूर्ण किया जाए ।

कोई टिप्पणी नहीं: