} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

शुक्रवार, 30 जून 2023

Bakrid पर दूसरे रोज़ भी दिखा उत्साह और उल्लास

दो दिनों में हुए लाखों जानवर कुर्बान



Varanasi (dil India live)। बकरीद पर दो दिनो में मोमिनीन ने रब की रजा के लिए लाखों छोटे–बडे जानवरो की कुर्बानी दी। कुर्बानी के बाद उसका तबर्रुक लोगों ने अपने अजीजों व गरीब, मिस्कीनों व उनके हकदारों को तकसीम किया। इससे पहले अल सुबह लोगों ने मस्जिद की तैयारी की नहा धोकर ईदगाह व मस्जिदों का रुख किया। 

इस दौरान रब की रजा के लिए केवल अपने शहर बनारस में ही लाखों लोगों ने सिजदा किया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने लोगों का हुजुम पहुंचा हुआ था। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदुल अजहा कि नमाज सम्पन्न होते ही जिला व पुलिस प्रशासन ने राहत की सास ली। इस मौके पर ईदगाह मस्जिद लाटसरैया में बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों के सरदार मकबूल हसन ने पुलिस कमिश्नर का माला पहनाकर स्वागत किया। नमाज के बाद घरों में छोटे–बडे जानवरों की कुर्बानी का दौर का आगाज़ हुआ। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाली ईदुल अजहा कि खुशियों में मोमिनीन डूब गये है।

मजहबी शहर बनारस में बकरीद को देखते हुए मस्जिदों में नमाजे ईदुल अजहा की तैयारियां पहले ही कर ली गई थी। ईदुल–अजहा कि नमाज सुबह 6 बजे से 10.30 बजे के बीच जुमेरात को अम्नो-मिल्ल्त के साथ मुकम्मल की गई। नमाज़ अदा करने के बाद कुर्बानी का जो सिलसिला शुरू हुआ समाचार लिखे तक जारी था और कुर्बानी के बाद उसका तबर्रुक पहुंचाने लोग अपने अज़ीजो और रिश्तेदारों के यहां आते जाते दिखाई दिए। 

 



कोई टिप्पणी नहीं: