} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 2 नवंबर 2023

कंपनी सचिवों के 51 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उपराष्ट्रपति ने किया उदघाटन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन हुईं सम्मेलन में शामिल



Varanasi (dil India live). 02.11.2023. दी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से 51वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है. उत्तर प्रदेश वाराणसी में आयोजित यह सम्मेलन 2 से 4 नवंबर तक चलेगा. राष्ट्रीय सम्मेलन का थीम इंडिया @ जी20 एंपावरिंग सस्टेनेबल फ्यूचर थ्रू गवर्नेंस एंड टेक्नोलॉजी रखा गया. उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सम्मेलन की शोभा बढ़ाई. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल इस अवसर पर विशेषातिथि के रूप में उपस्थित रही. 

इस 51वें राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए उपयुक्त विषय और स्थान चुनने के लिए संस्थान को बधाई देते हुए भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि “कंपनी सचिव कॉर्पोरेट गवर्नेंस के संरक्षक हैं. जो इंडिया इंक के अनुपालन और शासन को उच्च बनाए रखते हैं. वे व्यवस्था में बदलाव के केंद्र हैं और हर कार्य में प्रेरणादायक भूमिका निभा रहे हैं.''

अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पवित्र नगरी वाराणसी में उपस्थित  सभी गणमान्यों का अभिनंदन किया. आनंदीबेन पटेल ने कहा “कॉर्पोरेट्स को प्रगति के पथ पर चलने में मदद करने में कंपनी सचिवों की प्रमुख भूमिका है. मैं देश के ऐसे महत्वपूर्ण पेशेवरों को आकार देने और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्थान की सराहना करता हूं जो व्यापक सीखने का अवसर देते हैं. राष्ट्र निर्माण में सराहनीय योगदान के लिए संस्थान की सराहना करते हुए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. मनोज गोविल ने कहा कि “सरकार ने कंपनी सचिव पेशेवरों पर अपना विश्वास जताया है जो भारत को एक कुशल और पारदर्शी राष्ट्र बनाने के लिए काफी जरूरी हैं. राष्ट्रीय सम्मेलन विचार-मंथन और सीखने का एक अवसर होगा.”

आईसीएसआई के अध्यक्ष सीएस मनीष गुप्ता ने संस्थान द्वारा अपने हितधारकों के विकास के लिए की गई विभिन्न पहलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. जिसमें पेशे की मजबूत नींव के लिए नए पाठ्यक्रम और शुरू किए गए महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे.  इस अवसर पर आईसीएसआई ने विशिष्ट अतिथियों के हाथों कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण पहलों और प्रकाशनों का अनावरण किया. 51वां राष्ट्रीय सम्मेलन विचारशील विचार-विमर्श और आकर्षक चर्चाओं का एक अद्भुत अवसर है. जो उद्योग जगत के नेताओं, पेशेवरों और अन्य हितधारकों के बीच संवाद का एक मंच मुहैया करवाता है. इस कार्यक्रम में लगभग 1500 कंपनी सचिवों, पेशेवरों, निदेशकों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और अन्य हितधारकों की व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज की. लगभग 10,000 प्रतिनिधियों वर्चुअल मोड में इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.

विश्वनाथ धाम में किया दर्शन पूजन 

वाराणसी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच उनकी कार परिसर के अंदर गई. उप राष्ट्रपति ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर को नजदीक से निहारा। इसके बाद गर्भगृह में पूजन और अभिषेक किया. पुरोहितों ने उपराष्ट्रपति को षोडशोपचार पूजन कराया. इसके बाद काल भैरव में दर्शन पूजन कर वो दिल्ली के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवाना हो गए.

कोई टिप्पणी नहीं: