} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

गुरुवार, 2 नवंबर 2023

BHU में छात्रा के कपड़े उतार कर वीडियो बनाने के खिलाफ उबाल

फिर शर्मसार हुई महामना की बगिया, छेड़खानी से नाराज़ आईटीयन उतरे सड़क पर 

पुलिस अधिकारियों के समझाने व आश्वासन के बाद धरना समाप्त 

अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे गेट





Varanasi (dil India live). काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में लगातार छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं. जिससे महामना की बगिया लगातार शर्मसार हो रही बुधवार को भी आधी रात के बाद एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना हुई. छेड़छाड़ का मामला इस कदर गरमाता गया की गुरुवार सुबह से ही परिसर का जहां माहौल गर्म हो गया वहीं दूसरी ओर देर रात तक आंदोलित हजारों छात्र - छात्राओं को पुलिस समझाती रही स्टूडेंट्स पीछे हटने को तैयार नहीं थे। 

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि आईआईटी बीएचयू कैंपस में दोस्त के साथ जा रही छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ के बाद अराजक तत्वों ने छात्रा के कपड़े उतारे और वीडियो बनाया गया. सुबह इसकी जानकारी जब बीएचयू के छात्र - छात्राओं को हुई तो वो आंदोलित हो उठे. घटना के बाद से बीएचयू स्टूडेंट्स में काफी रोष व्याप्त है. हजारों के संख्या में छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंपस में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया. छात्रों ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो. गुरुवार को हजारों छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया. छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों के धरना प्रदर्शन से पुलिस भी हरकत में आ गई है. बीएचयू आईआईटी में हुए छेड़छाड़ हादसे के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है. जारी दीशा-निर्देश में लिखा गया है कि परिसर के सारे गेट रात दस बजे से सुबह पांच तक बंद अब बंद रहेंगे. समाचार लिखे जाने तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को समझाया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, परिसर में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही एंटी रोमियो टीम लगाई जाएगी.इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया.

कोई टिप्पणी नहीं: