} .post h1, .post-title, .post-title a { color: #CC0000 !important; } .post h2 { color: #222222 !important; border-left: 4px solid #CC0000 !important; padding-left: 8px !important; } .post h3, .post h4 { color: #222222 !important; } }

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 मध्य प्रदेश के देवास में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे ट्रक ने कुचला, मौत । 🔴 सेंट मैरीज़ कांवेंट स्कूल कैंटोनमेंट में क्लास 6 से 8 तक के लिए स्कूल के कपाट खुले, तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर। 🔴 भारतीय वायुसेना के 29 वें चीफ बने आशुतोष दिक्षित, पदभार संभाला।। 🔴 नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर। 🔴 कल 3 नवंबर को वाराणसी में होगा सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन। 🔴 वाराणसी के मौसम में बदलाव, सुबह सुबह दिखी ठंड के साथ कोहरे की चादर। दिलचस्प खबरों के आप हमारे साथ बनें रहें dil india live news portal

सोमवार, 27 नवंबर 2023

Guru Nanak Dev के प्रकाश पर्व पर झूमा सिख समाज

"सतगुरू नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ, ज्यो कर सूरज निकलया, तारे छिपे अन्धेर पलोवा”




Varanasi (dil India live).27.11.2023. सिख पंथ के संस्थापक पहले पातशाह गुरुनानक देव का 554 वां प्रकाशोत्सव सोमवार को आस्थापूर्वक देश दुनिया में मनाया जा रहा है। इस जश्न का आगाज़ रविवार की देर रात से ही काशी में शुरू हो गया था। नानक देव की आगमन स्थली गुरुद्वारा गुरुबाग को विभिन्न फूलों, रंगबिरंगी झालरों और फव्वारों से खूबसूरत सजावट की गई है। मानों पूरा परिसर गुरु नानकदेव की अखंड आभा से जगमग हो उठा हो। रविवार की रात गुरुद्वारा गुरुबाग में हजूरी रागी भाई अमनदीप (दरबार साहिब वाले) व भाई जगतार सिंह (जम्मू वाले) ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। रात में सभी ने गुरु का लंगर छका।

सोमवार की सुबह 3.45 बजे से शहाना स्वागत, उसके बाद नाम सिमरन,  सुखमनी साहिब का पाठ, आसा दी वार, कीर्तन हुआ। इस दौरान गुरु नानक इंग्लिश स्कूल, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, एवं गुरु नानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर की छात्राएं शबद गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान मुख्यग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने नानक वचन और सिख कथा से लोगों को निहाल किया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर छकने सभी वर्ग के लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: